बिहार में रिश्वत लेते अंचल निरीक्षक गिरफ्तार

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार निगरानी विभाग ने आज सिवान जिले के आंदर अंचल के अंचल निरीक्षक कृष्णा प्रसाद को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी विभाग के अपर महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि गिरफ्तार अंचल निरीक्षक एक वकील अनिल त्रिपाठी से 15 हजार रुपये की राशि रिश्वत में ले रहे थे। उन्होंने यह रिश्वत एक जमीन के भाड़ा तय करने की रिपोर्ट भूमि उप समाहर्ता को देने के एवज में मांगा था।

नीलमणि ने बताया कि वकील त्रिपाठी पूर्व में ही अंचल निरीक्षक को एक हजार रुपये का रिश्वत दे चुके थे। तब त्रिपाठी ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी थी।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आज त्रिपाठी अंचल निरीक्षक को 14 हजार रुपये देने गए, जहां निगरानी विभाग के अधिकारियों ने प्रसाद को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। नीलमणि ने बताया कि गिरफ्तार अंचल निरीक्षक को पटना ले आया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+