महिला आरक्षण विधेयक के मौजूदा स्वरूप का विरोध होगा : मुलायम

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि अगर महिला आरक्षण विधेयक पर उनकी पार्टी की बात नहीं मानी गई और विधेयक को मौजूदा स्वरूप में ही पारित कराने की कोशिश हुई तो वे इसके विरोध में लखनऊ और दिल्ली में रैली करेंगे। उन्होंने महिलाओं को प्रस्तावित 33 फीसदी आरक्षण के बजाए केवल 15 फीसदी आरक्षण देने की मांग की।

लखनऊ के सपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आज मुलायम ने कहा कि आरक्षण मसले पर उनकी बात राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव से भी हो चुकी है और दोनों ही इस मुद्दे पर उनके साथ हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि महिलाओं को 15 फीसदी आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे चक्रीय आरक्षण के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित वर्ग की महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की भी मांग की।

उन्होंने बसपा अध्यक्ष मायावती से भी महिला आरक्षण मुद्दे पर उनके साथ आने की अपील की। कांग्रेस के साथ रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर मुलायम सिंह यादव ने सवाल को टालते हुए कहा कि फिलहाल वे इस मसले पर कुछ नहीं कहेंगे और अपनी बात केवल महिला आरक्षण तक ही सीमित रखेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+