बुश प्रशासन एटमी करार के लिए अंतिम क्षण तक प्रयास जारी रखेगा
वाशिंगटन, 18 जून(आईएएनएस)। बुश प्रशासन ने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के रास्ते से गतिरोध समाप्त करने के लिए अंतिम क्षण तक प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्घता दोहराई है।
वाशिंगटन, 18 जून(आईएएनएस)। बुश प्रशासन ने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के रास्ते से गतिरोध समाप्त करने के लिए अंतिम क्षण तक प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्घता दोहराई है।
अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता टॉम कैसे ने कहा, "अगले 20 जनवरी तक बुश प्रशासन इस करार की राह से मुश्किलें दूर करने का भरपूर प्रयास जारी रखेगा। मौजूदा प्रशासन अपने कार्यकाल के अंतिम दिन तक यह प्रयास जारी रखेगा।"
उन्होंने कहा कि इस करार के लिए वक्त तेजी से बीतता जा रहा है। सरकार इस मसले पर अमेरिकी कांग्रेस की सहमति हासिल करने की भरपूर कोशिश कर रही है। राष्ट्रपति बुश का कार्यकाल 20 जनवरी, 2009 को समाप्त हो रहा है।
टॉम ने कहा कि बुश प्रशासन के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण मसला है और हम भारत सरकार को इस पर सहमति की मुहर लगाने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली अमेरिकी सरकार का रवैया इस मामले में अनुकूल रहेगा।
उन्होंने कहा, "इस मामले में एक बड़ी अड़चन यह है कि भारत में इसे लेकर आंतरिक राजनीतिक टकराव जारी है। इस मुद्दे पर भारत में राजनीतिक सहमति कायम किए जाने की जरूरत है। यह समझौता दोनों देशों के हित में है। हमारे लिए वक्त काफी कीमती है और जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा है, हमारी चिंता बढ़ रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications