अल कायदा बदल रहा है अपनी शैली : सऊदी अरब

रियाद, 18 जून (आईएएनएस)। सऊदी अरब को कुख्यात आतंकवादी संगठन अल कायदा की ओर से पहले से कहीं अधिक भयावह कार्रवाई की आशंका सता रही है।

सऊदी अरब का मानना है कि अल कायदा नेटवर्क की शैली पहले से बदल गई है। हमला करने के उसके तरीके भी बदलने लगे हैं। साथ ही आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल तकनीकी में भी यह संगठन बदलाव ला रहा है।

प्रिंस नय्यिफ बिन अब्देल अजीज ने दैनिक अखबार 'अलसाहरक अल अवसत' से बातचीत करते हुए कहा कि अल कायदा के खिलाफ उनके देश की सरकार की मुहिम जारी है, पर इस संगठन की शैली में आया बदलाव हमारे लिए चिंता का कारण है।

उन्होंने कहा कि इस संगठन की ओर से बड़ी कार्रवाई का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस संगठन को वित्तीय आधार मुहैया कराने वाले तत्वों पर नजर बढ़ा दी गई है। उनका मानना है कि इस खतरनाक संगठन की गतिविधियों में बदलाव पर बारीक नजर रखे जाने की जरूरत है।

संगठन का नेता ओसामा बिन लादेन सऊदी अरब का रहने वाला है। लादेन मौजूदा सरकार के खिलाफ जेहाद का ऐलान कर चुका है और देश के शाही परिवार से बेहद नफरत करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+