स्पीलबर्ग की स्टूडियो के साथ सौदे के करीब पहुंचे अनिल
न्यूयार्क, 18 जून (आईएएनएस)। अनिल अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस अनिल धीरुभाई अंबानी समूह स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा स्थापित हॉलीवुड स्टूडियो 'ड्रीम वर्क्स' के साथ सौदे के करीब पहुंच गई है।
न्यूयार्क, 18 जून (आईएएनएस)। अनिल अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस अनिल धीरुभाई अंबानी समूह स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा स्थापित हॉलीवुड स्टूडियो 'ड्रीम वर्क्स' के साथ सौदे के करीब पहुंच गई है।
व्यापारिक समाचार पत्र वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक अनिल अंबानी प्रस्तावित सौदे के तहत ड्रीम वर्क्स में 50-60 करोड़ डालर का निवेश करना चाहते हैं। इस धन का उपयोग स्पीलबर्ग और उसकी साथी कंपनियां वियाकाम्स सम्नर रेडस्टोन की स्वामित्व वाली कंपनी 'पैरामाउंट पिक्चर्स' के साथ मौजूदा करार खत्म करने में करेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित सौदे के तहत एक नई कंपनी बनाई जाएगी जो प्रति वर्ष छह या सात फिल्मों का निर्माण करेगी। इससे अनिल अंबानी की कंपनी को हालीवुड में पैर जमाने के लिए जगह मिलेगा।
प्रस्तावित सौदे के बारे में पूछे जाने पर रिलायंस के एंटरटेनमेंट डीविजन के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications