रेलवे शुरू करेगा वैश्विक प्रबंधन संस्थान
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे राजधानी में 50 करोड़ रुपये की लागत से वैश्विक प्रबंधन संस्थान स्थापित करने जा रहा है, जिसमें छात्रों को रेल प्रबंधन की शिक्षा दी जाएगी।
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे राजधानी में 50 करोड़ रुपये की लागत से वैश्विक प्रबंधन संस्थान स्थापित करने जा रहा है, जिसमें छात्रों को रेल प्रबंधन की शिक्षा दी जाएगी।
रेल मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार इंटरनेशनल रेलवे स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आईआरएमएमआई ) नामक इस संस्थान को इंटरनेशनल यूनियन आफ रेलवे (यूआईसी) के सहयोग से राजधानी के चाणक्यपुरी इलाके में स्थापित किया जाएगा।
प्रवक्ता के अनुसार वर्ष 2010 के अंत तक यह संस्थान काम करना शुरू कर देगा।
प्रवक्ता ने कहा कि पूर्णकालिक एमबीए पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य अंशकालिक व दीर्घकालिक पाठ्यक्रमों को शामिल किए जाने पर भी इंटरनेशनल यूनियन आफ रेलवे व विश्व के अन्य प्रमुख बिजनेस स्कूलों की राय ली जा रही है।
पाठ्यक्रमों व शुल्क संरचना के मामले में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications