पाकिस्तान को भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार में 89.4 करोड़ डालर का घाटा
इस्लामाबाद, 18 जून (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीने में पाकिस्तान को भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार में 89.4 करोड़ डालर का नुकसान हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह नुकसान 86.6 करोड़ डालर था।

व्यापार एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाए गए आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत से सरकारी चैनलों के माध्यम से जुलाई 2007 और अप्रैल 2008 के दौरान 1.209 अरब डालर का आयात किया, जबकि इसी अवधि में भारत ने पाकिस्तान से केवल 22.7 करोड़ डालर का आयात किया।
पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान पाकिस्तान ने भारत से 1.181 अरब डालर का आयात किया गया था, जबकि इसी अवधि में भारत ने पाकिस्तान से केवल 31.5 करोड़ डालर का आयात किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications