झांसी के मंदिर में गूंजती आवाज को सुनने जुटी हजारों की भीड़
झांसी, 18 जून (आईएएनएस)। बुंदेलखंड के झांसी का एक मंदिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस मंदिर से बाहर आ रही आवाज को लोग चमत्कार मानकर धार्मिक अनुष्ठान करने में जुट गए हैं।
यह मंदिर झांसी के खुशी पुरा इलाके का काली मंदिर है। बुधवार सुबह जब एक महिला पूजा करने पहुंची, तो उसे घुंघरू जैसी ध्वनि सुनाई दी। यह ध्वनि सुनते ही वह महिला पूजा सामग्री को मंदिर के भीतर ही छोड़कर भाग खड़ी हुई।
मंदिर में घुंघरू की ध्वनि सुनाई देने की बात जंगल में आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। देखते ही देखते मंदिर के चारों ओर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा इसे देवी का चमत्कार बता रहे हैं।
भक्तों ने मंदिर के बाहर धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू कर दिया है। मंदिर के आसपास जुट रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल भी तैनात कर दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications