तालिबान के खिलाफ अफगान व नाटो का संयुक्त अभियान

काबुल, 18 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान व उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अधिकारियों ने कहा है कि दक्षिणी अफगानिस्तान से तालिबानी आतंकवादियों को भगाने के लिए दोनों की ओर से संयुक्त अभियान शुरू किया गया है।

ज्ञात हो कि तालिबान के सैकड़ों लड़ाके दक्षिणी कंधार प्रांत के अर्गन्दाब जिले के गांवों में घुस आए थे। इससे कंधार और काबुल शहर में खतरा पैदा हो गया है। चूंकि दोनों ही शहर अर्गन्दाब जिले से सटे हैं।

नाटो के एक प्रवक्ता मार्क लेटी ने कहा, "बुधवार सुबह से ही अफगानी सैनिकों के नेतृत्व में और कनाडाई सैनिकों के सहयोग से तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान की शुरुआत कर दी गई थी।"

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच हल्की गोलीबारी भी हुई।

अफगानी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल जहीर अजिमी ने कहा कि सुरक्षाबलों को अर्गन्दाब जिले के अंदर भेजा गया है। यह अभियान तब तक चलेगा जब तक कि सभी तालिबानी आतंकवादियों को वहां से भगा या मार न दिया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+