इराक में कार बम विस्फोटः 50 मरे, 80 घायल

सूत्रों ने बताया कि उत्तरी बगदाद में हुर्रिया जिले के एक गैराज में खड़ी कार में हुए इस धमाके में कम से कम 130 लोग हताहत हुए। सीएनएन की वेबसाइट के मुताबिक, धमाके का असर गैरेज के अलावा एक बस अड्डे तथा आसपास के अपार्टमेंट्स पर भी देखा गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हाल के महीनों में इतने शक्तिशाली विस्फोट की यह पहली घटना है। हताहत होने वालों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी तथा वाहनों और पैदल चलने वालों को वहां जाने से रोका गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यह विस्फोट ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिकी और इराकी सुरक्षा बल शिया बहुल इलाकों में उग्रवादियों से मुकाबला कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications