भोपाल में दो इंजीनियर निलंबित, समय पाल बर्खास्त
भोपाल, 18 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीवर लाइन और चेंबर सफाई के दौरान हुई दो श्रमिकों की मौत के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने तीन कर्मचारियों को जिम्मेदार माना है। दोषी दो इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, वहीं समय पाल को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

बीते दिवस सफाई कार्य के दौरान दो आकस्मिक श्रमिकों की चेम्बर के भीतर उतरने पर मृत्यु हो गई थी। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। इसके लिए दोषी सहायक यंत्री एस़ क़े चतुर्वेदी तथा उपयंत्री आऱ क़े दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। प्रमुख अभियंता सुधीर सक्सेना द्वारा इस आदेश में समय पाल अमर सिंह को भी बर्खास्त कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications