चिदंबरम ने रेपो रेट में बढ़ोतरी को उचित ठहराया
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई ) द्वारा रेपो रेट में चौथाई फीसदी बढ़ोतरी को जायज ठहराया है। गत 11 जून को आरबीआई ने रेपो रेट को 7.75 से बढ़ाकर 8 फीसदी करने की घोषणा की थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि महंगाई में तेजी के मद्देनजर केंद्रीय बैंक को मुद्रा आपूर्ति पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए।
इससे पहले रेपो रेट में वृद्धि करते हुए आरबीआई ने कहा था कि इस कदम का उद्देश्य देश में बढ़ रही महंगाई को नियंत्रण में लाना है।
केंद्रीय सांख्यिकी संगठन से जारी आंकड़ों के अनुसार 31 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश में महंगाई दर बढ़कर 8.75 फीसदी तक पहुंच गई। गत 24 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान महंगाई दर 8.24 फीसदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications