मुनाफावसूली के शिकार हुए शेयर बाजार (लीड-2)

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार बुधवार को मुनाफावसूली के शिकार हो गए और पिछले दो दिनों की तेजी थम गई। इस दौरान सेंसेक्स 275 और निफ्टी 71 अंक लुढ़क गए।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 274.59 अंक अर्थात 1.75 प्रतिशत गिरकर 15,422.31 पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप 40.39 अंक अर्थात 0.63 प्रतिशत गिरकर 6,359.79 पर और स्मॉलकैप 6.01 अंक अर्थात 0.08 प्रतिशत गिरकर 7,775.29 पर बंद हुए।

उधर, राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी आज 70.60 अंक अर्थात 1.52 प्रतिशत गिरकर 4,582.40 पर बंद हुआ।

एनएसई में आज कुल 12,350.88 करोड़ रुपये का नकद करोबार हुआ, जबकि 47,440.71 करोड़ रुपये का फ्यूचर एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) कारोबार हुआ। बीएसई में कुल 6,164.26 करोड़ रुपये का नकद कारोबार हुआ।

बीएसई में आज कुल 2,731 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,254 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई जबकि 1,402 कंपनियों के शेयरों को नुकसान झेलना पड़ा। कुल 75 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई नफा-नुकसान नहीं हुआ।

आज के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल सर्वाधिक तेजी वाले अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 4.80 प्रतिशत बढ़त के साथ 785.35 रुपये पर, रैनबैक्सी लैब्स के शेयर 2.88 प्रतिशत बढ़त के साथ 598.20 रुपये पर, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के शेयर 2.38 प्रतिशत बढ़त के साथ 2,229.10 रुपये पर और मारुति सुजूकी के शेयर 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 765 रुपये पर बंद हुए।

सेंसेक्स में शामिल सर्वाधिक नुकसान वाले आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 4.25 प्रतिशत गिरकर 785.35 रुपये पर, एचडीएफसी बैंक के शेयर 3.40 प्रतिशत गिरकर 1,166.45 रुपये पर, एलएंडटी के शेयर 3.12 प्रतिशत गिरकार 2,750.50 रुपये पर और टाटा स्टील के शेयर 3.18 प्रतिशत गिरकर 822.65 रुपये पर बंद हुए।

इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स 47.31 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 15,744.21 पर और निफ्टी 0.20 अंक के बेहद मामूली नुकसान के साथ 4,652.80 पर खुला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+