'मां बनने के बाद नौकरी में नहीं मिलती पहले जैसी हैसियत'

सिडनी, 17 जून (आईएएनएस)। मां बनने के बाद नौकरी पर लौटने वाली महिलाओं को पहले जैसे लाभ नहीं मिल पाते हैं। कार्यस्थल पर उन्हें पहले जैसे नजरिए से भी नहीं देखा जाता।

एक नए शोध के निष्कर्ष के मुताबिक यह हो सकता है कि ये महिलाएं अपने काम में बहुत ही दक्ष हों पर उन्हें शिशु को जन्म देने के बाद कम वेतनमान या नौकरी में कमतर हैसियत को स्वीकार करना पड़ता है।

न्यूजीलैंड के मैसी यूनिवर्सिटी में हुए शोध में अध्ययन के लिए 26 महिलाओं को चुना गया था। ये महिलाएं बतौर पशु चिकित्सक, शहर की योजनाकार, प्रधानाध्यापक, परामर्शदाता और डॉक्टर के पद पर कार्यरत थीं।

अध्ययन के लिए चुनी गई सभी महिलाओं ने मां बनने के बाद अपने संगठन में अधिकार और नियंत्रण पाने के लिए पहले जैसी ही पुरजोर कोशिश की, लेकिन उनके सहयोगी कर्मी उनके साथ पहले की तुलना में कम निपुण मानकर व्यवहार करने लगे थे।

इस शोध की नेतृत्वकर्ता यी खेंग आंग ने कहा कि अध्ययन के लिए चुनी गई 26 महिलाओं को मां बनने के बाद पार्ट टाइम नौकरी पाने में भी दिक्कत आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+