अब लखनऊ में भी ज़मीन फटी

लखनऊ के जिलाधिकारी चंद्रभानु ने बताया कि भूगर्भ सर्वेक्षण, भू-तत्व एवं खनिज विभाग और भूगर्भ जल विभाग के विशेषज्ञों को जमीन फटने की घटना से अवगत करा दिया गया है। साथ ही एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
उधर रायबरेली जिले के सरेनी क्षेत्र के खजुरगांव में 10 मीटर लंबी दरार पड़ गई है। घटनास्थल का दौरा करने के बाद सरेनी के नायब तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी दे गई है। साथ ही गांव वालों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा गया है। इसके अलावा सोमवार रात इलाहाबाद के मांडा से भी जमीन फटने की घटना सामने आई है।
प्रदेश में लगातार जमीन फटने की घटनाओं पर समग्रता से विचार करने के लिए मुख्य सचिव अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में यहां एक उच्च स्तरीय बैठक हो रही है। जिसमें भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण, भू-तत्व एवं खनिज विभाग और भूगर्भ जल विभाग के विशेषज्ञों के भाग लेने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications