एमसीएक्स में सोना व चांदी नरम
नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में आज सोने व चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के मद्देनजर हुई बिकवाली सोने व चांदी की कीमतों में नरमी के लिए जिम्मेदार रहा।
लंदन हाजिर बाजार में हालांकि आज सोना सोमवार के निम्नतम स्तर के मुकाबले 2.4 फीसदी की मजबूती से 888 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया। चांदी भी 4.7 फीसदी की तेजी से 17.26 डालर प्रति औंस देखी गई।
निवेशकों को फिलहाल अमेरिका से इस सप्ताह जारी होने वाले आवासीय, औद्योगिक उत्पादन व उत्पादक मूल्य के आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार है।
एमसीएक्स में आज सोने का बेंचमार्क अगस्त वायदा 12,270 रुपये प्रति दस ग्राम खुला और 12,237-12,357 रुपये प्रति दस ग्राम के बीच कारोबार करते हुए 32 रुपये की नरमी से 12,252 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया।
चांदी का जुलाई वायदा 24,205 रुपये प्रति किलो खुला और 24,011-24,510 रुपये प्रति किलो के बीच कारोबार करते हुए 146 रुपये की नरमी से 24,065 रुपये प्रति किलो देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications