मध्यप्रदेश में अवैध कालोनियां होंगी वैध
भोपाल, 17 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में अब एक भी कालोनी अवैध नहीं रहेगी, क्योंकि प्रदेश सरकार ने जनवरी 2008 के पूर्व की सभी अवैध कालोनियां को नियमित करने का निर्णय ले लिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की 2 हजार 24 अवैध कालोनियों को वैध होने का प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में अवैध कालोनियों के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। अवैध कालोनियों की बढ़ती संख्या से सरकार चितिंत हैं इसलिए उसने वर्तमान कानूनी प्रावधानों में कुछ तब्दीली की है। अवैध कालोनी निर्माण पर जुर्माने की रकम दस हजार से बढ़ाकर न्यूनतम 10 लाख और अधिकतम 50 लाख रुपए कर दी गई है। साथ ही कालोनी निर्माता को एक वर्ष का कारावास भी होगा। अवैध कालोनी निर्माण को सं™ोय अपराध माना जाएगा। ऐसे प्रकरण जिला एवं सत्र न्यायालय में विचारणीय होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications