हुर्रियत के हस्ताक्षर अभियान पर ब्रेक, दर्जनों गिरफ्तार

श्रीनगर, 17 जून (आईएएनएस)। 'श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड' (एसएएसबी) को आवंटित किए गए विवादास्पद जमीन के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रहे अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के दर्जनों कार्यकर्ताओं को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

सैयद अली गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत धड़े के कार्यकर्ता स्थानीय रीगल चौक इलाके में एकत्र हुए और एसएएसबी को 40 हेक्टेयर वन क्षेत्र आवंटित किए जाने के फैसले के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे।

इनका आरोप है कि इस आवंटन से उत्तरी कश्मीर के जंगलों की मौजूदा पारिस्थितिकी प्रतिकूल हो जाएंगी और वन्य जीवों को खतरा पैदा हो जाएगा।

जमीन आवंटन के फैसले के खिलाफ इन कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया था जिसे पुलिस ने रोक दिया।

बहरहाल, सत्ताधारी गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने इस मसले से दूरी बनाना ही बेहतर समझा। पार्टी का कहना है कि इस संबंध में लिया गया फैसला कांग्रेस पार्टी का है।

मजे की बात तो यह है कि वन मंत्रालय की जिम्मेदारी पीडीपी नेता काजी मुहम्मद अफजल के पास है।

इस बीच राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस ने पीडीपी पर इस आवंटन में भागीदार होने का आरोप लगाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+