अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा

श्रीनगर, 17 जून (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए लगभग दो लाख श्रद्धालु बुधवार से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। आतंकवादी हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

श्रीनगर, 17 जून (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए लगभग दो लाख श्रद्धालु बुधवार से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। आतंकवादी हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हिंदुओं के इस पवित्र धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह यात्रा दो महीने तक चलती है।

यात्रा के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है।

इस पवित्र गुफा में श्रद्धालु हिमलिंग के दर्शन करने पहुंचते हैं। इसका भव्य रूप अगस्त में श्रावण पूर्णिमा के दिन देखने को मिलता है।

प्रशासन ने त्रि-स्तरीय सुरक्षा इंतजाम के किए हैं, जिसके अंतगर्त सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर संभालेगी। कश्मीर मंडल के आयुक्त मेहबूब इकबाल ने बताया, "श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+