सिंगापुर में संचार व्यापार प्रदर्शनी का शुभारंभ

सिंगापुर, 17 जून (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और मीडिया उद्योग पर आधारित एशिया के प्रमुख व्यापार प्रदर्शनी 'कम्यूनिक एशिया एंड ब्राडकास्ट एशिया' का सिंगापुर में मंगलवार को शुभारंभ हुआ।

अगले चार दिन तक जारी रहने वाली इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने पहुंची 65 देशों के 2,300 कंपनियों को 4.8 अरब डालर के सौदे की उम्मीद है।

सिंगापुर के सूचना, संचार और कला मंत्री ली बुन यंग ने इस प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर कहा, "यह कारोबार के लिए अनिश्चितता का दौर है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने वित्तीय क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है।"

उन्होंने कहा कि वे समझते हैं कि इस दौर में भी उच्च गति के इंटरनेट और उच्च बैंडविड्थ की मांग बनी रहेगी।

इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाली 80 फीसदी से अधिक कंपनियां विदेश से आई हैं।

प्रदर्शनी में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने अपना नया मॉडल 'ओम्निया' पेश किया है। इसकी खासियत यह है कि इसका स्क्रीन 8 सेंटीमीटर है और इसमें 16 गीगाबाइट्स का स्पेस है। इसके साथ ही गूगल ने 'एन्ड्राइड' नामक फ्री साफ्टवेयर का प्रदर्शन किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+