पशुपतिनाथ मंदिर के लिए ज्ञानेन्द्र अभी भी हैं नरेश!
काठमांडू, 17 जून (आईएएनएस)। नेपाल में भले ही राजशाही खत्म हो गई हो लेकिन अभी भी पशुपतिनाथ मंदिर में पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र के नाम पर विशेष पूजा होती है और उन्हें नरेश माना जाता है।
काठमांडू, 17 जून (आईएएनएस)। नेपाल में भले ही राजशाही खत्म हो गई हो लेकिन अभी भी पशुपतिनाथ मंदिर में पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र के नाम पर विशेष पूजा होती है और उन्हें नरेश माना जाता है।
हिंदूओं के इस प्रमुख मंदिर को संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिस्को ने विश्व धरोहर की संज्ञा दी है। यह मंदिर और भारत में पुरी(उड़ीसा)स्थित जगन्नाथ मंदिर आज भी ज्ञानेन्द्र को नेपाल नरेश ही मानता है।
नारायणहिती महल को छोड़ने के बाद ज्ञानेन्द्र और उनकी पत्नी कोमल नागार्जुन महल में रहते हैं। पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी महाबलेश्वर पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र को उनके आवास पर प्रसाद पहुंचाते हैं।
नेपाल में राजशाही की समाप्ति से पहले पशुपतिनाथ मंदिर के संरक्षक नेपाल नरेश ही हुआ करते थे। मंदिर में आयोजित सभी कार्यक्रमों में वे उपस्थित होते थे।
मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्री के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला राज्य प्रमुख के तौर पर उपस्थित हुए थे, जबकि ज्ञानेन्द्र एक आम नागरिक की तरह मंदिर पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications