अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। उतार-चढ़ाव से भरे शुरुआती कारोबार के बाद देश के शेयर बाजार सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान अचल संपत्ति और बैंक क्षेत्र के शेयरों में बढ़िया कारोबार के कारण सेंसेक्स ने 301 और निफ्टी ने 80 अंकों की छलांग लगाई।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 301.08 अंकों की बढ़त के साथ 15,696.90 पर बंद हुआ।
उधर, राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी 80.50 अंकों की बढ़त के साथ 4,653 पर बंद हुआ।
इस दौरान बीसएई का मिडकैप 113.29 अंकों की तेजी दर्शाते हुए 6,413.01 पर और स्मॉलकैप 120.84 अंकों की बढ़त के साथ 7,789.95 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में मारुति सुजूकी, एचडीएफसी, ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई, जबकि सत्यम कंप्यूटर्स, रिलायंस कम्यूनिकेशंस, भारती एयरटेल और ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के शेयरों को सर्वाधिक नुकसान झेलना पड़ा।
इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स 7.46 अंक के मामूली नुकसान के साथ 15,388.36 पर और निफ्टी बिना किसी बदलाव के 4,572.50 पर खुला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications