अटलांटिक मार्ग से द्विपक्षीय व्यापार करें भारत और कनाडा'

टोरंटो, 17 जून (आईएएनएस)। कनाडा के रक्षा मंत्री पीटर मैके ने भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार के लिए अटलांटिक महासागर का बतौर समुद्री मार्ग व्यापक उपयोग करने की पैरवी की है।

टोरंटो, 17 जून (आईएएनएस)। कनाडा के रक्षा मंत्री पीटर मैके ने भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार के लिए अटलांटिक महासागर का बतौर समुद्री मार्ग व्यापक उपयोग करने की पैरवी की है।

मैके का तर्क है कि यह मार्ग काफी गहरा और बर्फ रहित है और बड़े मालवाहक जहाजों के लिए आदर्श है।

भारत और कनाडा के व्यापार शिखर सम्मेलन 'इंडिया कॉलिंग 2008' में मैके ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार अटलांटिक महासागर के रास्ते करने से समय और धन की बचत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग में बड़े जहाजों के लिए बेहतर बंदरगाह भी उपलब्ध हैं।

भारत और कनाडा के बीच फिलहाल 3.7 अरब डालर का सालाना व्यापार होता है जिसके वर्ष 2010 तक 10 अरब डालर तक पहुंच जाने की उम्मीद जताई जा रही है। कनाडा के साथ व्यापार करने वाले देशों की सूची में भारत का 16 वां स्थान है।

मैके ने कहा कि अटलांटिक महासागर के रास्ते व्यापार करने से कनाडा के साथ व्यापार करने वाले देशों की सूची में भारत का स्थान ऊपर आ सकता है। भारत इस मार्ग से आसानी से उत्तरी अमेरिकी बाजारों में पहुंच बना सकता है।

मैके ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से उभर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2020 तक यह दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। ऐसी स्थिति में कनाडा जैसे देशों में उसके लिए व्यापार के भरपूर अवसर मौजूद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+