बचपन का उच्च रक्तचाप दिखता है बड़े होने पर : शोध
वाशिंगटन, 17 जून (आईएएनएस)। बचपन का उच्च रक्तचाप या अति तनाव बड़े होने पर भी मौजूद रहता है। यह निष्कर्ष एक शोध से सामने आया है।
इस अध्ययन में पाया गया कि रक्तचाप का मिला-जुला संबंध व्यकित के बचपन से लेकर बड़े होने तक होता है। सार्वजनिक स्वास्थ्य के ब्लूमबर्ग स्कूल में हुए इस शोध के नेतृत्वकर्ता यूफा वांग ने कहा कि इस अध्ययन के लिए रक्तचाप के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।
वांग ने कहा कि बचपन से ही रक्तचाप के स्तर की जांच करना जरूरी है। इससे आगे चलकर रक्तचाप से बचाव किया जा सकता है और इससे संबंधित रोग पर भी रोक लगाई जा सकती है।
उन्होंने रोगों के उदाहरण के तौर पर कहा कि बचपन में अति रक्तचाप व्यकित के बड़े होने पर हृदय रोग का कारण बन जाता है।
शोधकर्ताओं ने विश्लेषण किया कि उम्रों के पड़ावों के दौरान रक्तचाप पर निगरानी करना जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि उच्च रक्तचाप से किडनी का फेल हो जाना, दिल का दौरा पड़ना और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं पैदा होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications