ओबामा के प्रचार में अहम जिम्मेदारी एक भारतीय के हाथ
न्यूयार्क, 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में इस वर्ष प्रस्तावित राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा के चुनाव प्रचार में भारतीय मूल के अमेरिकी हरि सेवुगन अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

हरि ओबामा के चुनाव प्रचार के कामकाज में वरिष्ठ प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं। प्रचार अभियान की वेबसाइट के अनुसार फिलहाल वे संपर्क विभाग के निदेशक रोबर्ट गिब्स के मातहत काम कर रहे हैं। हाल के वर्षो में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के प्रचार अभियान से जुड़ने वालों में हरि संभवत: सबसे वरिष्ठ पद पर आसीन भारतीय अमेरिकी हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के दूसरे कार्यकाल के दौरान भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक नंदा चित्रे उप प्रेस सचिव के पद पर कार्यरत थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications