नरेंद्र मोदी को अमेरिका यात्रा के लिए वीजा दिलाने के प्रयास तेज
न्यूयार्क, 17 जून (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अगस्त में न्यूजर्सी में आयोजित होने वाले विश्व गुजराती सम्मेलन को संबोधित करने का निमंत्रण दिया गया है। लेकिन उनकी अमेरिका यात्रा के रास्ते में वीजा संबंधी एक बड़ी अड़चन मौजूद है, जिसे दूर करने के प्रयास में उनके समर्थक जुट गए हैं।

गुजरात दंगे के कारण मोदी के खिलाफ पनपी वैश्विक नाराजगी के चलते अमेरिका ने उन्हें वर्ष 2005 में वीजा देने से मना कर दिया था। उनके समर्थक अब उनके रास्ते में दोबारा यह अड़चन नहीं पैदा होने देना चाहते। इस सम्मेलन के आयोजक संगठन 'एसोसिएशन ऑफ इंडियन अमेरिकंस ऑफ नार्थ अमेरिका' (एआईएएनए) के अध्यक्ष सुनील नायक ने आईएएनएस को बताया, "जब तक अमेरिकी वाणिज्य दूतावास मोदी को वीजा देने के मामले में पूरी गारंटी नहीं देता, तब तक हम वीजा के लिए आवेदन नहीं करेंगे। हम इस मुद्दे पर फजीहत झेलना नहीं चाहते। यह किसी एक व्यक्ति से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि गुजरातियों के सम्मान से जुड़ा मामला है।"
फ्रेंड्स ऑफ ओवरसीज बीजेपी (एफओबीजेपी) के अध्यक्ष चंदू भाभरा ने कहा, "मोदी ने मुझसे कुछ महीने पहले कहा था कि वह अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें आवेदन ठुकराए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा था कि वे इस मामले में अब और अपमानित होना नहीं चाहते।"
नायक को उम्मीद है कि अगले दो-ढाई महीनों में इस दिशा में सकारात्मक प्रगति होगी और मोदी सम्मेलन में भाग ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की मौजूदगी से गुजरातियों का अपने राज्य से रिश्ता मजबूत होगा। मोदी ने गुजरात चुनाव में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिका में सैटेलाइट टीवी के जरिए अपने समर्थकों को संबोधित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications