आडियो-विडियो कैसटों से होगी यूपी के स्कूलों में पढ़ाई

वाराणसी, 17 जून (आईएएनएस)। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई में आडियो-विडियो कैसटों का प्रयोग किए जाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। इसकी जानकारी देते हुए राज्य हिन्दी संस्थान, वाराणसी की सहायक निदेशिका शीला सिंह ने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उन स्कूलों में भी पढ़ाई सुचारू कराई जा सके जहां शिक्षकों की संख्या कम है। सिंह ने यह भी बताया कि पढ़ाई की यह विधि उन बच्चों को स्कूल तक लाने में मदद करेगी जो पढ़ाई से दूर भागते हैं।

यह प्रयोग प्रदेश में पहली बार वाराणसी परिक्षेत्र में शुरू किया जा रहा है। सिंह ने बताया कि राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान, लखनऊ की टीम द्वारा रिकार्डिग वाराणसी के हरहुआ, चौबेपुर, और चिरईगांव के कुल चार स्कूलों में पिछले साल ही सम्पन्न हो गयी थी। आडियो वीडियो कैसेट की चार श्रृंखला तैयार की गयी है जिसे राज्य हिन्दी संस्थान, वाराणसी डायट के माध्यम से परिक्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में भेजा जाएगा।

सिंह ने बताया कि क्षेत्र में इसे इसी सत्र से लागू कर दिया जाएगा, और धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में भी लागू करने की योजना है। वाराण्सी में इस योजना के जनक रहे राज्य हिन्दी संस्थान, वाराणसी के तत्कालीन निदेशक सतीश सिंह ने बताया कि इसी तरह की स्क्रिप्ट इलाहाबाद राज्य विज्ञान संस्थान द्वारा विज्ञान और गणित में, आंग्ल भाषा संस्थान द्वारा अंग्रेजी में तथा राज्य शिक्षा संस्थान द्वारा सामाजिक विषयों पर तैयार कर ली गयी है, जिसकी जल्द ही रिकार्डिग भी कराई जाएगी। वर्तमान सहायक निदेशिका सिंह ने बताया कि इस योजना की शुरुआत में इन कैसटों की मार्केटिंग की भी बात चली थी लेकिन फिलहाल अभी इस पर निर्णय नहीं हो पाया है ।

यद्यपि, बच्चों को शिक्षित करने की सरकार की इस योजना पर अभी से ही सवाल उठने लगे हैं। वाराणसी के चौबेपुर में एक स्कूल के प्रबंधक अवध बिहारी बताते हैं कि इस तरह की योजनाओं से सरकारी पैसों की बर्बादी के अलावा कुछ हासिल नहीं होता है। बिहारी ने यह भी कहा कि अगर सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर इतना ही चिंतित है तो शिक्षकों की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+