मुकेश अंबानी की तुलना गांधी से

Mukesh Ambani
न्यूयार्क, 17 जूनः रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी का भले ही रिलायंस कम्यूनिकेशंस और दूरसंचार क्षेत्र की सबसे बड़ी दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन के विलय से संबंधित मसले पर अपने छोटे भाई अनिल अंबानी के साथ विवाद चल रहा हो, पर अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स ने उनकी तुलना महात्मा गांधी से कर डाली है।

पत्र का कहना है कि भारत के स्वरूप के बारे में मुकेश क्रांतिकारी विचार रखते हैं। पत्र ने मुकेश के बारे में कहा, "भारत को कैसा बनना चाहिए, इस बारे में उनके विचार साहसिक और क्रांतिकारी हैं।" पत्र का कहना है कि मुकेश फिलहाल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और वहां के कई लोगों को ऐसा लगता है कि वे जल्दी ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन जाएंगे।

पत्र ने मुकेश के साथ एक भेंटवार्ता के हवाले से कहा है कि उनका लक्ष्य अपनी कंपनी के साथ-साथ भारत को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। पत्र ने मुकेश के व्यक्तित्व के बारे में 4,000 शब्दों का एक लेख प्रकाशित किया है, जिसमें इस बात की चर्चा भी बखूबी की गई है कि गांधी और मुकेश अंबानी के दृष्टिकोण में क्या अंतर है।

मुंबई में न्यूयार्क टाइम्स के संवाददाता आनंद गिरिधरदास ने लिखा है कि पिछली शताब्दी में महात्मा गांधी भारत के सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली नागरिक थे। वर्तमान दौर में मुकेश अंबानी भी उसी तरह की भूमिका में हैं, लेकिन उनका तरीका और अंदाज अलग है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+