सैफ्रानार्ट में एक साथ बिकेंगे आधुनिक व समकालीन चित्र
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। आनलाइन कला वीथिका 'सैफ्रानार्ट' द्वारा आयोजित दो दिवसीय समर नीलामी में बुधवार और गुरुवार को कुल 67 आधुनिक व समकालीन चित्रकारों के चित्रों की एक साथ बोली लगाई जाएगी।
सैफ्रानाट के निदेशक दिनेश वजीरानी के अनुसार भारतीय चित्रकला की आधुनिक व समकालीन दोनों शैलियों की पसंद को लेकर खरीदारों व इसके मुरीदों के अलग -अलग वर्ग हैं। यूरोपीय व आप्रवासी भारतीय, समकालीन भारतीय चित्रकला के प्रशंसक हैं, इसलिए उनकी मांग भारतीय आधुनिक चित्रकला को लेकर ज्यादा है।
वजीरानी ने कहा कि भारतीय, अपने आधुनिक भारतीय चित्रकारों को लेकर अपने अतीतानुराग की वजह से आधुनिक कला के मुरीद ज्यादा हैं, इसलिए उन्हें न्यूटन सूजा, सैयद हैदर रजा व मकबूल फिदा हुसैन के चित्रों के लिए ज्यादा बोली लगाना उचित लग रहा है।
इस नीलामी में समकालीन व आधुनिक चित्रकारों के चित्रों की एक मंच पर नीलामी आयोजित की जा रही है इसलिए आयोजक इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि आप्रवासी भारतीय व विदेशी समकालीन चित्रकलाओं की जगह आधुनिक भारतीय चित्रकला व भारतीय, आधुनिक चित्रकलाओं की जगह समकालीन भारतीय चित्रकला के लिए अपनी रूचि में बदलाव ला सकेंगे।
नीलामी में रजा के प्रसिद्ध चित्र जर्मिनेशन, सुबोध गुप्ता के सिमरिंग यूटेनसिल्स, सूजा के संत सेबेस्टियन व जगदीश स्वामीनाथन के माउंटेन, बर्ड एंड ट्री श्रृंखला के लिए बोली मंगाई जाएगी।
रजा का 'जर्मिनेशन' आयोजन का सबसे महंगा चित्र होगा। इसकी कीमत 2.75 से 3.75 करोड़ रुपये है। मीरा मुखर्जी के चित्रों की नीलामी को लेकर भी आयोजकों में काफी उत्साह है।
सैफ्रानार्ट द्वारा आयोजित 21वीं समर नीलामी में कम से कम 27 करोड़ रुपये की बोली लगाए जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications