राष्ट्रपति 27 जून को इंदौर आएंगी
इंदौर, 17 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल दो दिवसीय प्रवास पर 27 जून को इंदौर आ रही हैं। वे यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा उज्जैन में महाकाल का अभिषेक भी करेंगी।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पाटिल 27 जून को चौइथराम अस्पताल के नेत्रालय और देवी अहिल्या बाई विश्व विद्यालय के मीडिया सेंटर का शुभारंभ करेंगी। उनका रात्रि विश्राम इंदौर में ही होगा। 28 जून की सुबह पाटिल सपरिवार उज्जैन में महाकाल मंदिर में अभिषेक करेंगी। 28 जून को ही वे इंदूर परस्पर सहकारी बैंक और मध्य भारत हिन्दी साहित्य सम्मेलन समिति के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसी दिन रात्रि को वे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।
राष्ट्रपति के इंदौर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। यातायात के लिए मार्ग का निर्धारण किया जा रहा है साथ ही रेसीडेन्सी कोठी की साज सज्जा शुरू हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications