जलवायु परिवर्तन पर बंगलादेश में
ढाका, 17 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की तीन जुलाई को मंत्रिस्तरीय बैठक होगी, जिसमें जलवायु परिवर्तन के मसले पर विचार-विमर्श होगा।
ढाका, 17 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की तीन जुलाई को मंत्रिस्तरीय बैठक होगी, जिसमें जलवायु परिवर्तन के मसले पर विचार-विमर्श होगा।
अंग्रेजी दैनिक डेली स्टार के मुताबिक, इस बैठक का आयोजन जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण पर हो रहे असर पर चर्चा के लिए किया गया है।
जलवायु परिवर्तन के मसले पर बढ़ती चिंताओं की वजह से गत दिसंबर में नयी दिल्ली में हुई दक्षेस के सदस्य देशों की मंत्रिपरिषद की 29 वीं बैठक में यह इस मसले पर मंत्री-स्तरीय बैठक करने का फैसला किया गया था।
मंत्रियों की बैठक से पहले एक तथा दो जुलाई को विशेषज्ञ स्तर की बैठक होगी।
विशेषज्ञ स्तर की बैठक में जलवायु परिवर्तन की वजह से क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन और इससे निपटने के उपाए सुझाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications