पांच सालों से प्यासा बुंदेलखंड बारिश से भींग उठा
बांदा, 17 जून (आईएएनएस)। करीब पांच सालों से सूखा झेल रहे दक्षिण-पूर्वी उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में इस बार मानसून की शुरुआत में ही बारिश हुई है जिससे यहां की सूखी धरती पानी से तर हो गई है।
उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड के छह जिलों में सूखे के कारण पिछले दिनों राजनीति गरमा गई थी।
चित्रकूट जिले के माणिकपुर गांव के एक किसान हरिशंकर ने आईएएनएस से कहा कि गत पांच सालों में पहली बार यहां बारिश हुई है। इस कारण उन्होंने बीते चार दिनों से पानी में भींगने का खूब लुत्फ उठाया है।
शंकर ने कहा कि अगर इस बार पर्याप्त बारिश हो जाती है, तो यहां के लोगों को सरकार की सूखा पैकेज घोषणा के इंतजार करने की जरूरत नहीं रहेगी।
चित्रकूट जिले के लालपुर गांव के एक निवासी श्लोक कुमार मिश्रा ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि यह बारिश अखंड रामायण के पाठ से ही संभव हो पाई है। अभी यह पाठ जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक झांसी जिले में सामान्य तौर पर 8.9 मिमी बारिश होती है पर इस बार 23.2 फीसदी बारिश हुई है। ऐसी ही बारिश अन्य जिलों में भी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications