सुरक्षा प्रदर्शनी का मेजबान बनेगा यूएई

एडीएनईसी के प्रबंध निदेशक अहमद हुमैद अल मजरूई ने कहा, "वर्ष 1993 से शुरू हुए इस रक्षा प्रदर्शनी के आयोजन को कंपनी पूरी गंभीरता से ले रही है और वह इसे भव्य पैमाने पर आयोजित करने की योजना बना रही है।"
आईडीईएक्स 2009 के निदेशक मोहम्मद अल मशगुनी ने कहा, "रक्षा सामग्रियों का उत्पाद करने वाली विश्व की सभी शीर्ष कंपनियों ने आईडीईएक्स 2009 में भाग लेने की सूचना दी है।" अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदर्शनी में विश्व के 50 देशों की करीब 900 कंपनियां और सौ सैन्य दल हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications