कर्नाटकः पुलिस फायरिंग की जांच होगी

मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि न्यायिक जांच की अध्यक्षता कर्नाटक उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश के. सी. जगन्नाथ शेट्टी करेंगे। जांच आयोग को चार महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विपक्षी दलों द्वारा इस सबंध में की जा रही मांग के आलोक में सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले जनता दल सेक्युलर के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने शनिवार को चेतावनी दी थी कि अगर सरकार फायरिंग मामले में न्यायिक जांच के आदेश नहीं देती है तो उनकी पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications