भारत में स्थापित होने को वोल्वो

Volvo
बंगलौर, 16 जून: स्वीडन की वाहन निर्माता कंपनी वोल्वो भारतीय शहरों में सबसे पसंदीदा ब्रांड के रूप में उभरने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

वोल्वो का कहना है कि उनकी वातानुकूलित बसें खराब हालत के लिए बदनाम भारतीय सड़कों पर यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के नजरिए में जबर्दस्त परिवर्तन लाएंगी। कंपनी का कहना है कि देश के लगभग हर हिस्से में सरकारी परिवहन निगम एवं गैर सरकारी बस संचालक लंबी और मध्यम दूरी के लिए उसकी बसों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

'वोल्वो बसेज इंडिया' के प्रबंध निदेशक आकाश पासी ने आईएएनएस से कहा, "हम भारत में आरामदायक बसों और उच्च तकनीक वाले ट्रकों को सफलतापूर्वक बाजार में उतार चुके हैं। अब हमारा उद्देश्य यहां के महानगरों समेत तमाम बड़े शहरों में सुरक्षित, बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल बसें मुहैया करवाकर सार्वजनिक परिवहन तंत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन लाना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+