ब्लेयर के बेटे ने खरीदा साढ़े पांच लाख पाउंड का फ्लैट
लंदन, 16 जून (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक के बेटे आदित्य मित्तल ने लंदन में एक मकान 20 करोड़ पाउंड में खरीदना चाहा, तो किसी की भी भौंहें नहीं तनी लेकिन ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के बेटे के भाग्य में ऐसा नहीं है।
ब्रिटेन में सोमवार के अखबारों में छपा है कि ईवान ब्लेयर ने उत्तरी लंदन के इस्लिंग्टन में दो बेडरूम का एक फ्लैट 5,50,000 पाउंड में खरीदा है। अखबारों के मुताबिक यह तब है, जब ईवान की नौकरी का पहला महीना भी पूरा नहीं हो पाया है।
'द इंडिपेंडेंट' के अनुसार 24 वर्षीय ईवान ने तो अभी मॉर्गन स्टेनली में स्नातक प्रशिक्षण शुरू किया है। इस दैनिक का कहना है कि मॉर्गन स्टेनली से ईवान को करीब 30 हजार पाउंड मिलेगा।
टोनी ब्लेयर के प्रवक्ता मैथ्यू डोयली ने ने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने अपने बेटे के लिए संपत्ति खरीदी है लेकिन प्रवक्ता ने इस बात से इंकार नहीं किया कि ईवान ने खुद फ्लैट खरीद लिया है।
लंदन में अखबारों के संवाददाताओं ने भी खुद ईवान को उस फ्लैट से आते-जाते देखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications