चीन में बाढ़ और भूस्खलन में 76 मरे
बीजिंग, 16 जून (आईएएनएस)। चीन में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 76 लोग मारे गए हैं और हजारों मकान नष्ट हो गए हैं तथा सैंकड़ो हैक्टेयर फसल तबाह हो गई है।
समाचार पत्र चाइना डेली ने सोमवार को सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि 45 हजार से ज्यादा मकान नष्ट हो गए हैं और एक लाख 40 हजार मकानों को नुकसान पहुंचा है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले दस दिनों में बाढ़ और तूफान की चपेट में आने से देश के दक्षिणी हिस्से में 57 लोगों की मौत हो गई है, जबकि उत्तरी हिस्से में भूस्खलन की एक घटना में 19 श्रमिक मारे गए हैं।
नागरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है इससे दस अरब युआन से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है।
बाढ़ से नौ प्रांतों के एक करोड़ अस्सी लाख लोग प्रभावित हुए हैं और एक चौहद लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
मूसलाधार बारिश इस सप्ताह भी जारी रहने की संभावना की वजह से खतरा अभी टला नहीं है। बीजियांग और सिन्जियांग नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications