जापान की जल सीमा में विरोध जताने पहुंची ताइवानी नौकाएं
टोक्यो, 16 जून (आईएएनएस)। ताइवान की दस नौकाएं जापान द्वारा पिछले सप्ताह ताइवान की नौका डूबाने की घटना में जापान की भूमिका के प्रति विरोध जताने सोमवार को पूर्वी चीन सागर में डिआयुस द्वीप के निकट जापानी जल सीमा में जा पहुंचीं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जापान के तटरक्षकों ने 12 कार्यकर्ताओं और 30 पत्रकारों समेत ताइवानी नौकाओं को जापान की सीमा से बाहर चले जाने को कहा। इस चेतावनी के कुछ ही घंटे बाद नौकाएं लौट गईं।
पिछले मंगलवार को जापानी तटरक्षक पोत ने डिआयुस द्वीप के निकट एक ताइवानी नौका को डुबो दिया था। इस कार्रवाई में तेरह ताइवानी मछुआरे और चालक दल के तीन सदस्य समुद्र में डूब गए थे जिन्हें जापानी गोताखोरों ने बचा लिया था।
जापानियों का दावा था कि ताइवानी नौका उनकी जल सीमा में घुस आई थी, लेकिन नौका के कप्तान का कहना था कि उन्होंने जल सीमा का उल्लंघन नहीं किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications