एटमी सुरक्षा पर आसियान और उसके भागीदारों की वार्ता शुरू
बैंकाक, 16 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) और इसके तीन भागीदारी चीन, जापान और दक्षिण कोरिया ने एटमी सुरक्षा पर बातचीत शुरू कर दी है।
इन देशों के प्रतिनिधियों की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हुई। एटमी ऊर्जा सुरक्षा से संबद्ध आसियान और भागीदारी देशों के फोरम की इस बैठक की सह-मेजबानी थाईलैंड और चीन कर रहे हैं। इस बैठक में एटमी ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर अकादमिक मंथन हो रहा है। सदस्य देश इस मसले पर क्षेत्रीय सहयोग और सहभागिता का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से अपने अनुभव का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
इस मौके पर थाई विदेश मंत्री नोप्पोदन पत्तामा ने कहा कि वर्षो पहले एशियाई आर्थिक संकट से निपटने के लिए गठित यह फोरम दीर्घकालीन एटमी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरपूर प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि यह फोरम इससे जुड़ी नई चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।
तेल की कीमतों मे वृद्धि के मद्देनजर एटमी ऊर्जा की अहमियत तेजी से बढ़ रही है। कई देश इस वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत को विकसित करने में लगे हैं। मंत्री ने कहा कि एटमी ऊर्जा से जुड़ी तकनीकी के प्रसार को देखते हुए सतर्कता बरतना जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications