कनाडा व भारत मिलकर अनुसंधान कार्यक्रमों को आगे बढाएंगे
ओटावा, 16 जून (आईएएनएस)। भारत व कनाडा की कंपनियां व अनुसंधानविद् 1.7 करोड़ डालर के प्रस्तावित अनुसंधान कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।
प्रदूषण नियंत्रण, विमानन, जैव ईंधन व दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान कार्यक्रमों को लेकर दोनों देशों के बीच इस संबंध में द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
केंद्रीय विज्ञान व तकनीक मंत्री कपिल सिब्बल व कनाडा के विदेश व व्यापार मामलों के मंत्री डेविड इमरसन ने आज संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की। कुल दस क्षेत्रों में की गई पहल में से आठ के तहत संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगग जबकि अन्य दो अन्य क्षेत्रों के तहत अनुसंधान के विकास व तकनीक आधारित संयुक्त भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
सिब्बल ने कहा कि सरकार ने विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में पिछले पंचवर्षीय योजना की तुलना में इस योजना के लिए योजनागत खर्च को बढ़ाकर पांच गुना कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications