सरकार देगी ग्रामीण महिलाओं को गर्भ जांच की पट्टियां
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। अवांछित गर्भ को रोकने और मातृत्व मृत्युदर में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को उनकी शादी के मौके पर गर्भधारण की जांच की पट्टियां उपहार में देगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव नरेश दयाल ने कहा कि देश में 18 साल की उम्र से पहले 53 फीसदी लड़कियों की शादी हो जाती है और कई लड़कियों को 15 से 16 साल की उम्र में पहला बच्चा हो जाता है। दयाल के मुताबिक यह ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि इनमें से कई महिलाओं को गर्भावस्था की तकलीफों की जानकारी नहीं होती है। कई को तो अवांछित गर्भ का पता भी नहीं होता है।
दयाल ने आईएएनएस को बताया कि इन पट्टियों के उपहार देने के पीछे का लक्ष्य अवांछित गर्भ को प्रसव में बदलने से रोकना है। उन्होंने कहा कि मुफ्त में दी जाने वाली इन पट्टियों को सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) द्वारा गांवों में बांटा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications