मध्यप्रदेश में चोरी की बिजली से रोशन हुआ भाजपा का धरना

भोपाल, 16 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सागर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के व्यापारी प्रकोष्ठ ने रविवार को खाद्य पदार्थो को वायदा बाजार से अलग करने की मांग को लेकर धरना दिया। धरना स्थल को रोशन करने के लिए चोरी की बिजली का इस्तेमाल किया गया।

भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सागर के तीन बत्ती क्षेत्र में धरना दिया। इस धरना कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के अलावा विधायक धरमू राय और कई बड़े नेता शामिल हुए। धरना स्थल के लिए भाजपा ने बिजली विभाग से कोई कनेक्शन नहीं लिया था और उसके बावजूद बिजली का जमकर उपयोग हुआ।

व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय जैन से जब आईएएनएस ने बात की तो उन्होंने बताया कि कनेक्शन की जिम्मेदारी टेन्ट हाउस की थी मगर उसने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। व्यापारी प्रकोष्ठ ने तो उसके तमाम देयकों का भुगतान किया हैं इसलिए भाजपा नहीं बल्कि टेन्ट हाउस मालिक इसके लिए दोषी हैं। बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री ए़ आऱ वर्मा से जब बिजली कनेक्शन के संबन्ध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि भाजपा के दो कार्यक्रम थे जिनमें से एक के लिए तो विभाग से अनुमति ली गई थी, संभवत: तीन बत्ती वाले धरने के लिए ऐसा कुछ नहीं किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+