मानसिक रूप से बीमार युवक ने की पिता की हत्या
चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने आज मोगा शहर से अपने पिता की हत्या करने के आरोप में एक 'मानसिक बीमार' युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस 25 वर्षीय युवक अर्शदीप वधवा से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि अर्शदीप पर आरोप है कि उसने अपने पिता आर. सी. वधवा की क्रिकेट के विकेट से पीटकर हत्या कर दी थी। यह घटना चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर मोगा की है।
आर. सी. वधवा के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि युवक की मां की दो साल पहले मौत हो गई थी।
पड़ोसियों के मुताबिक पुणे में डेंटल डिग्री कोर्स (बीडीएस) करते समय अर्शदीप मानसिक रूप से बीमार हो गया था। इस कारण अर्शदीप को उसके पिता ने पुणे से वापस बुला लिया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अर्शदीप पर हत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया है बल्कि उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications