आस्ट्रेलियाई पुलिस को भारतीय मां-बेटी की हत्या के मामले में सुराग की तलाश

सिडनी, 16 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला ज्योति बसु और उसकी नौ वर्षीया मासूम बेटी उजाला दिनेश की हत्या के मामले में सुराग की तलाश कर रही आस्ट्रेलियाई पुलिस ने लोगों से इस मामले में मदद की अपील की है।

सिडनी, 16 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला ज्योति बसु और उसकी नौ वर्षीया मासूम बेटी उजाला दिनेश की हत्या के मामले में सुराग की तलाश कर रही आस्ट्रेलियाई पुलिस ने लोगों से इस मामले में मदद की अपील की है।

इन दोनों के शव मशहूर पर्यटन स्थल काटूंबा में 1 जून को पाए गए थे। ब्लू माउंटेन की गोद में बसे काटूंबा के इको प्लाइंट, जहां से पर्यटक प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाते हैं, में सैर के दौरान एक व्यक्ति की नजर दोनों के शवों पर पड़ी। सिडनी से इस पर्यटन स्थल पर एक घंटे के सफर के बाद पहुंचा जा सकता है। शवों की बरामदगी के बाद भुक्तभोगी महिला के पति संजय मेहता, जो पेशे से इंजीनियर हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पत्नी और पुत्री की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मेहता ने 5 मई को पत्नी और पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मेहता पर आरोप है कि उसने सिडनी के उपनगर ब्लैकटाउन के डनी वे इलाके में दोनों की हत्या की। ब्लैकटाउन लोकल कोर्ट को सौंपी गई पुलिस रिपोर्ट में कहा गया कि मेहता ने दोनों शवों को गाड़ियों में डाला और फिर अपनी पहली पत्नी से पैदा दो बच्चों के साथ काटूंबा रवाना हो गया।

उसने दोनों बच्चों को सैर करने के लिए छोड़ दिया और खुद लाशों को ठिकाना लगाने चला गया। मेहता ने एक टीले से दोनों शवों को 150 मीटर गहरे खड्ड में फेंक दिया। पुलिस उन लोगों से मदद की उम्मीद कर रही है जिन्होंने एपी-00-जेडजेड नंबर की ट्योटा कैमरी गाड़ी में इस घटना के दिन इस कातिल देखा होगा।

ज्योति से 41 वर्षीय मेहता का परिचय जुलाई 2006 में इंटरनेट के जरिए हुआ और मई 2007 में दोनों की शादी हो गई। इसके बाद ज्योति आस्ट्रेलिया आ गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+