उप्र में जमीन फटने की घटनाएं जारी, ग्रामीणों में दहशत

लखनऊ, 16 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश में जमीन फटने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। प्रदेश में पिछले सप्ताह बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले से जमीन फटने की घटनाएं शुरुआत हुई थी। अब रायबरेली, इटावा आदि जिलों में भी यह घटनाएं घट रही हैं। इन घटनाओं से लोगों में काफी दहशत है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात रायबरेली की बछरवां तहसील के राघवपुर गांव में जमीन में 20 फुट लंबी दरार पड़ गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। रायबरेली के जिलाधिकारी संतोष कुमार ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद आईएएनएस को बताया कि प्रभावित इलाके के आस-पास अवरोधक लगा दिए गए हैं और ग्रामीणों को उस क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी गई है।

रायबरेली के अलावा इटावा, फतेहपुर, इलाहाबाद और हमीरपुर जिलों से भी जमीन में दरारें पड़ने की खबरें आई हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर विभूति राय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "इन घटनाओं की मुख्य वजह धरती के जल स्तर का नीचे गिरना है। साथ ही इंडियन प्लेट के हर वर्ष 55 से 60 मिलीमीटर उत्तर की तरफ खिसकने से ऐसी घटनाएं होती हैं।"

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मायावती जमीन फटने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इसकी रोक-थाम के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाए जाने की बात पहले ही कह चुकी हैं। इसके लिए बीते शुक्रवार को मुख्य सचिव अतुल गुप्ता के साथ भूगर्भ वैज्ञानिकों के एक दल ने हमीरपुर के प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+