भारतीय मूल का व्यक्ति न्यूयार्क में मृत पाया गया
न्यूयार्क, 16 जून (आईएएनएस)। भारतीय मूल के युवक रवीन्द्रनाथ बंधु की रविवार को यहां एक कार में एक महिला ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी, जबकि महिला का दावा है कि वह कार की पिछली सीट पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी।
पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय बंधु गुआना के क्वींस के निवासी थे। उन्होंने पिछले ही साल अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन किया था। बंधु को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
स्थानीय अखबार न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक, पुलिस उक्त महिला से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला का कहना है कि वह कार की पिछली सीट पर बेहोशी की हालत में थी और जब उसे होश आया तो उसने बंधु के मुहं से खून निकलते देखा।
बंधु यहां के ओजोन पार्क इलाके में अपनी सहयोगी शबाना नताशा रामप्रसाद के साथ रहते थे। वे दोनों यहां एक ट्रेड शो कंपनी का संचालन करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications