ड्यूश बैंक बनाएगा अनुसंधान केंद्र

समाचार एजेंसी वाम ने सोमवार को अपनी एक खबर में ड्यूश बैंक के वरिष्ठ अधिकारी पास्कल मौरा के हवाले से कहा है कि बैंक की अगली योजना दुबई में अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की है। मौरा उभरते बाजारों के लिए ड्यूश बैंक के अनुसंधान प्रमुख हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि यह केंद्र अगले दो वर्षो में अस्तित्व में आ जाएगा। ड्यूश बैंक का नया अनुसंधान केंद्र दुनिया भर में मौजूद बैंक के अन्य अनुसंधान केंद्रों के साथ समन्वय कर तमाम औद्योगिक क्षेत्रों के 80 सबसे प्रमुख शेयरों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बैंक के संचालन प्रमुख रिकाडरे होनेगर ने कहा, "विकसित और उभरते हुए बाजारों के व्यापाक अनुभव पर आधारित विश्लेषण की सुविधा मुहैया कराने के लिए हम यह अनुसंधान केंद्र स्थापित करने जा रहे हैं। इस केंद्र से न केवल हमारे ग्राहकों को लाभ होगा बल्कि क्षेत्रीय बाजार भी इससे लाभन्वित होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications