न्यूजीलैंड सरकार ने तेल कंपनियों पर लगे आरोप की जांच शुरू की

वेलिंगटन, 16 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड सरकार ने इस आरोप की जांच शुरू कर दी है कि तेल की कीमतों को लेकर देश की तेल कंपनियों के बीच नापाक गठजोड़ तैयार हो गया है, जिसका खामियाजा वाहन मालिकों और चालकों को भुगतना पड़ रहा है।

देश की वाणिज्य मंत्री लायनी डेलजिएल ने वाहन मालिकों और चालकों से इस मुद्दे पर संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड 30 सदस्यीय आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) के उन देशों में शामिल है जहां तेल सबसे ज्यादा सस्ता है। तेल की कीमत कम रखने के मामले में न्यूजीलैंड इन सदस्यों के बीच पांचवें स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि अगर तेल कंपनियों ने कीमतों के मसले पर गैर-प्रतिस्पर्धी रिश्ता कायम कर लिया है तो सरकार जरूर गंभीर कदम उठाएगी। पिछले एक सप्ताह में दो बार तेल की कीमतों में भारी इजाफे से वाहन चालक और मालिक खफा हैं। उनका आरोप है तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत में वृद्धि के साथ ही ये कंपनियां कीमत बढ़ा देती हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय कीमत में गिरावट के अनुपात में देश में इस उत्पाद की कीमत घटाने की या तो पहल नहीं की जाती या फिर देर से पहल की जाती है।

डीपीए के मुताबिक मंत्री ने रेडियो न्यूजीलैंड से बातचीत करते हुए कहा,"हम इस आरोप की गहन जांच कर रहे हैं। हम यह जानना चाहते हैं क्या वाकई कीमतों के मसले पर इनके बीच सांठगांठ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+