जेरूसलम में बस्तियां बसाना जारी रखेगा इजरायल:ओल्मर्ट
जेरूसलम, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया की यात्रा पर आई अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस की आलोचना की परवाह नहीं करते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने कहा है कि उनका देश अपने कब्जे वाले पूर्वी जेरूसलम में नई बस्तियां बसाना जारी रखेगा।
इजरायली मीडिया के मुताबिक, ओल्मर्ट ने सोमवार को राइस से कहा कि उनका देश फिलीस्तीन की नई जमीन पर कब्जा नहीं करेगा, लेकिन वह जेरूसलम के उस क्षेत्र में बस्तियां बसाएगा, जिसे वह फिलीस्तीन के साथ अंतिम समझौते के बाद अपने पास रखना चाहता है।
राइस ने ओल्मर्ट से पहले इजरायल के विदेश मंत्री त्जिपी लिवनी और फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। राइस ने दोनों ही से बैठक में साफ किया है कि इजरायल के और बस्तियां बसाने से फिलीस्तीन के साथ जारी शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंच सकता है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, राइस सोमवार को इजरायल के रक्षा मंत्री एहुद बराक और अब्बास से मुलाकात करने वाली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications