बरसात में स्तरीय रन-वे के अभाव में विमानों को खतरा

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। देश के हवाई अड्डों पर रन-वे की खराब हालत ने बारिश के मौसम में हवाई यात्राओं को जोखिम भरा और खतरनाक बना दिया है।

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। देश के हवाई अड्डों पर रन-वे की खराब हालत ने बारिश के मौसम में हवाई यात्राओं को जोखिम भरा और खतरनाक बना दिया है।

पेशेवर पायलटों का कहना है कि मानसून के दौरान रन-वे के ठीक नहीं होने के कारण यात्रियों के साथ विमानों को खतरा रहता है।

कोझीकोड़, कोच्ची, तिरुवनंतपुरम के अलावा अन्य छोटे शहरों के साथ-साथ मुंबई के सेकेंड्री रन-वे की हालत काफी चिंताजनक है। इन शहरों के भींगे रन-वे पर विमान अक्सर खतरनाक ढंग से फिसल जाया करते हैं।

पायलटों के संघ 'इंडियन कमर्सियल पायलट एसोसिएशन' (आईसीपीए) के महासचिव विक्रम यादव ने आईएएनएस को बताया, "पायलटों के लिए ऐसे रन-वे पर विमान चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।"

उन्होंने कहा कि रन-वे की खराब स्थिति के कारण बारिश के मौसम में पायलटों को लैंडिंग करने और उड़ान भरने के समय विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

आईसीपीए के मुताबिक मेट्रो व कुछ बड़े शहरों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश हवाईअड्डे अंतर्राष्ट्रीय मानकों में खरे नहीं उतरते।

भोपाल, पटना, मदुरै और बड़ौदा में तो जाखिम और भी है। इन हवाईअड्डों के रनवे छोटे हैं। इनकी लम्बाई 7000 फीट है जबकि हवाई अड्डा प्राधीकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक रन-वे की लम्बाई यदि 7500 फीट से कम है तो अतिवृष्टि के दौरान यह सुरक्षित नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+